संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने सोमवार को मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने जिलाधिकारी को बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने डबल लॉक में रखे प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों अवलोकन भी किया। विद्यालय के सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
जिलाधिकारी केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…