जिलाधिकारी ने किया मोहन सेतु का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बरहज में घाघरा नदी पर राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन मोहन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक विभव सिंह ने बताया कि 123.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 1200 मीटर सेतु का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु में कुल 37 पिलर हैं, जिसमें से तीन पिलर का कार्य शेष है। जुलाई 2024 तक की निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मोहन सेतु परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से एप्रोच मार्ग की प्रगति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने घाघरा नदी के बहाव क्षेत्र में हुए परिवर्तन के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार अश्विनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद है।

rkpnews@desk

Recent Posts

🌟 दैनिक राशिफल 15 सितम्बर 2025 🌟

✨ आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक और शुभ रहने वाला है। वहीं…

41 minutes ago

लखीमपुर खीरी में किशोर का शव मिलने से तनाव, गाँव में भारी पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भीरा क्षेत्र के लालजी पुरवा से लापता किशोर का शव मिलने…

1 hour ago

प्रदेश में लम्पी रोग पर सख़्ती, कृषि मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पशुओं…

2 hours ago

भीषण सड़क हादसे मे दो की मौत एक घायल लोगों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर(राष्ट्र को परम्परा)खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौंहगापुर जंगल में रविवार की सुबह एक दर्दनाक…

3 hours ago

रेल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधा को लागू करे सरकार

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भीखमपुर रोड स्थित सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय…

3 hours ago

“पानी से नहीं, नीतियों से हारी ज़िंदगी”

बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना? हरियाणा और उत्तर भारत के…

3 hours ago