देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार से उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र पर सेकेंडरी की परीक्षा में आज कुल 216 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 110 ही उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्था के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों किसी भी तरह की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पूरी शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। विद्यालय के आंतरिक सचल दल के साथ ही बाह्य सचल दल भी सक्रिय हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…
✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…