जिलाधिकारी ने चुनाव समितियों के नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों संग की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। सामान्य लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव
को सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चुनाव संबंधी सभी समितियों के नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों से उनके मुख्य कार्यो के सम्बन्ध में क्रमवार चर्चा की। उन्होंने पार्किंग, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पोस्टल बैलेट, बूथों पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था आदि के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि आज निर्वाचन की अधिसूचना जारी होंने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है और सभी अधिकारी निष्पक्ष और प्रभावी चुनाव को सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का उचित तरीके से निर्वहन करें। निर्वाचन हेतु गठित सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईवीएम/विविपैट के परिवहन और प्रयोग में पूरी पारदर्शिता बरतने और राजनीतिक दलों सहित सभी हितधारकों को विश्वास में लेते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया।उन्होंने सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से राजनीतिक विज्ञापनों/प्रचार सामग्रियों को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी उपजिलाधिकारी रैंडमली बूथों का चयन करते हुए टेबल टॉप कार्यवाही कर निर्वाचक नामावलियों की जांच कर लें। नोडल अधिकारी/सहायक नोडल सहित अन्य अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें और परिस्थिति विशेष में निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को बनाए रखने हेतु अपने विवेक और व्यवहारिक पक्ष का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता से कोई समझौता किसी भी परिस्थिति में कदापि स्वीकार नहीं किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को सतर्कता पूर्वक जांच लें और नियमानुसार ही कोई कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्व में चुनाव करा चुके हैं, लेकिन सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम मदन मोहन वर्मा, एसडीएम पंकज कुमार, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल सहित विभिन्न टीमों के नोडल/सहायक नोडल अधिकारी , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

5 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

6 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

7 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

9 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

9 hours ago