महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर आज महराजगंज के ग्राम पंचायत पचरुखियां में पहुंचे जिनका जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बताते चलें पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का महराजगंज जिले से पुराना रिश्ता रहा है क्योंकि यहां वे बतौर एसपी भी रहे हैं ।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पचरुखियां में 1999 की घटना के संदर्भ में जानकारी के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने ग्रामीणों से 1999 के घटना के बारे में जानकारी ली और न्याय दिलाने की बात की उन्होंने कहा कि इस मामले में जो बेकसूर लोगों को इसमे शामिल किया गया उसे हम न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे वही मिडिया से बातचीत में उन्होंने अपने पार्टी को गरीबों और पीड़ितों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य
गरीब परिवारों को और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बनाया गया है। आने वाले अगले चुनाव में महराजगंज से भी हमारी पार्टी से प्रत्याशी उतारा जाएगा फिलहाल इस साल प्रदेश के कई जिलों से हम प्रत्याशी उतारने का काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी हमेशा गरीबों के हित में काम करने का प्रयास करेगी ।
अमिताभ ठाकुर को 2021 में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी जिसका इन्होंने काफी विरोध भी किया । अपने घर के बाहर जबरियन रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर का बोर्ड भी हटवाया था जो प्रदेश ही नही देश भर में चर्चा का विषय रहा।
डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…
रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…