rkpnavneet November 16, 2022 1 min read
बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों और संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याएं सुनना और उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करना था। किसानों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखी। जिनका निस्तारण कराने का आश्वासन जिलाधिकारी ने किसानों को दिया। किसानों ने बिजली, पानी, सड़क संबंधी समस्याओ से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया कृषि प्रधान जनपद है यहां पर कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यदि किसान फसल विशेष पर फोकस कर कृषि करें तो उन्हें अधिक से अधिक लाभ होगा।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने एफपीओ की भी बैठक ली। बैठक के दौरान एफपीओ को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में किसानों को जागरूक कर संगठित करें और उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करें। साथ ही एकजुट होकर किसी फसल विशेष पर फोकस कर उसका उत्पादन करें और उसका अधिक से अधिक मुनाफा कमाए।
बैठक में कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा और कृषि उप निदेशक इंद्राज उपस्थित थे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…