संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल की नायब तहसीलदार पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार मेंहदावल तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार के नियम विरुद्ध और मनमानी तरीके से कार्य करने से नाराज अधिवक्ताओं ने एक जुट होकर तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार भी किया। जिससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी नियम विरुद्ध और मनमाने तरीके से कार्य कर रही हैं। जिसका हम सब प्रबल विरोध करते हैं और जब तक नायब तहसीलदार पर कार्यवाही नही होगी तब तक अधिवक्ता साथी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन में भाग लिया।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…