संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने रोजगार सेवकों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार प्राथमिकता से किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा सौंपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ समयबद्ध ढंग से संपन्न किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने रोजगार सेवकों को भी निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता के साथ निभाएं और शासकीय कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…
कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…