प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर जनपद की बेहतर स्थिति पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की

डीएम ने पुरस्कार प्रमाण-पत्र का किया वितरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के अभियोजन विभाग को आईसीजेएम प्रोजेक्ट पर उत्कृष्ट कार्य करने एवं पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पाए जाने पर प्रदान किए गए पुरस्कार प्रमाण-पत्र को जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल ओझा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राजीव कुमार तथा ई-प्रॉस्क्यूशन नोडल अधिकारी अनन्त त्रिपाठी एवं टीम को आज प्रदान किया गया।
इसके साथ ही साथ स्वतन्त्र संगठन द्वारा प्रदत्त देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान SKOCH AWARD GOLD जो उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग के ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए वर्ष 2022 में प्रदान किया गया है, से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र भी जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग डिजिटल इंडिया मिशन के तहत लगभग 01 करोड़ डिजिटल एन्ट्री के साथ भारतवर्ष में पहले स्थान पर है। अन्य राज्य उत्तर प्रदेश से बहुत पीछे है। ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर दिन प्रतिदिन के अभियोजन कार्यों को सम्बन्धित सभी अभियोजन अधिकारी डिजिटली फीड करते है, जिससे कार्य विविधता, पारदर्शिता एवं सुगमता परिलक्षित होती है। आपराधिक न्याय प्रशासन को और अधिक प्रभावशाली तथा सशक्त बनाये जाने में ई-प्रॉस्क्यूशन का महत्वपूर्ण योगदान है ।
जिलाधिकारी ने ई-प्रॉस्क्यूशन पोर्टल पर जनपद देवरिया की बेहतर स्थिति पर संतोष व प्रसन्नता व्यक्त की तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन अतुल ओझा द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश का अभियोजन विभाग सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम पूर्ण रूप से डिजिलाइस्ड विभाग बन गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

43 minutes ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

46 minutes ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

49 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

52 minutes ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

56 minutes ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 239 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…

1 hour ago