जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेटों को, निर्वाचन में जो उनको उत्तरदायित्व दिया गया है, उसका पूरी सतर्कता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी स्तर पर लापरवाही का मामला संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने तथा निर्वाचन से संबंधित समस्त निर्वाचन सामग्रियां, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को पोलिंग पार्टियों सहित मतदेय स्थलों तक पहुंचाने तथा मतदान की समाप्ति के उपरांत मतगणना स्थल पर समस्त पोलिंग पार्टियों को सकुशल वापस पहुंचाने के लिए, जनपद में 25 जोनल मजिस्ट्रेट और 182 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैंडबुक/बुकलेट के वल्नरेबल मैपिंग और एएमएफ के सभी बिंदुओं को गहनता से अध्ययन करने एवं अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों का भ्रमण कर रैम्प,शौचालय,भवन, फर्नीचर, प्रकाश,तथा मार्गों/सड़कों/रास्तों संबंधित रिपोर्ट संबंधित विधानसभा के एआर‌ओ/ उपजिलाधिकारी को अगले सोमवार (18 मार्च) तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago