अग्नि पीड़ितों को जिलाधिकारी ने वितरित की राहत सामग्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया की आपदा प्रभावित जनों की मदद करने में अग्रणी भूमिका रही है। आपदा प्रभावित लोगों की सहायता कर रेडक्रॉस सोसायटी ने सेवाभाव को चरितार्थ किया है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
उक्त बातें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बरहज तहसील परिसर में राजस्व ग्राम गौरा कटइलवा के पांच अग्नि पीड़ित प्रभावित जनों को रेडक्रॉस की तरफ से किचन सेट, हाइजीन किट, धोती, टी-शर्ट, साबुन इत्यादि सामग्री का वितरण करते हुए कही। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निकांड पीड़ितों को रेडक्रॉस द्वारा दी जाने वाली मदद से उनका जीवन नए सिरे से प्रारंभ करने में सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान की सराहना की। उप जिलाधिकारी बरहज योगेश कुमार गौड़ ने रेडक्रॉस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु आह्वान किया। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस की सबसे युवा वालंटियर आराध्या सिंह को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेडक्रॉस की तरफ से जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ राजेश झा व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर रेडक्रॉस के मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिलाधिकारी देवरिया को राज्यपाल अवार्ड के लिए चयनित होने की बात कही।
इस अवसर पर डीपीओ कृष्णकांत राय, नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह, सोसायटी के आजीवन सदस्य हिमांशु सिंह, सुमित कुमार मिश्रा, साहू विशाल गुप्त, संतोष यादव, विवेक प्रताप सिंह, सत्यम यादव, ज्ञानेंद्र यादव, अधिवक्ता पवन सिंह नागेंद्र सिंह सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

4 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

16 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

16 hours ago