कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

वार्डन सहित आधा दर्जन कार्मिक मिले अनुपस्थित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज भाटपाररानी तहसील स्थित फुलवरिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डन सहित छह कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने इन सभी के एक दिन का वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी शनिवार को पूर्वाहन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें वार्डन रानी दीक्षित, पूर्णकालिक शिक्षिका विशाखा बरनवाल, लेखाकार शिव प्रसाद कुशवाहा, मुख्य रसोइया शेरुन नेशा, सहायक रसोइया बिंदु देवी अनुपस्थित मिली। सहायक रसोइया विनीता श्रीवास्तव का भी हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में नहीं मिला। इसके अतिरिक्त अंशकालिक शिक्षिका चन्द्रकांति गुप्ता मेडिकल लीव पर मिली। बड़ी संख्या में कार्मिकों की अनुपस्थिति पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की औऱ अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
पूर्णकालिक शिक्षिका पूजा चौरसिया ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में कुल 100 छात्राएं नामांकित हैं, जिसमें से 45 ही आज मौजूद हैं। डीएम ने इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं की अनुपस्थिति की वजह पूछी जिसका सन्तोषजनक जवाब देने में वे असमर्थ रही।डीएम ने भोजन रजिस्टर मांगा, जिसे उपलब्ध कराने में उपस्थित कार्मिक असमर्थ रहे।
इसके पश्चात डीएम ने छात्राओं से संवाद किया। कुछ छात्राएं ड्रेस में नहीं मिली और कुछ बिना स्वेटर के दिखी। डीएम ने छात्राओं को ड्रेस एवं ठंड से बचाव के दृष्टिगत स्वेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में अध्यापकों की अनुपस्थिति से आवासीय विद्यालय का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। कस्तूरबा विद्यालय के बेहतर पर्यवेक्षण की आवश्यकता है, जिससे सुदूर क्षेत्र की बच्चियों को बोर्डिंग स्कूल जैसी शिक्षा मिल सके। विद्यालय के गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

23 minutes ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

57 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

60 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

2 hours ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

2 hours ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

2 hours ago