विद्युत अघात से गाय को मौत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से सलेमपुर की जनता खासे परेशान है आए दिन सलेमपुर में कभी ट्रांसफार्मर जलता रहता है तो कभी तार टूट जाता है । वही आज दोपहर खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से सेंट जेवियर्स रोड़ में नगर के ईचौना वार्ड नम्बर 13 के एक व्यक्ति की गाय की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
पीड़ित अवधेश पाण्डेय ने बताया कि मेरी रोजी-रोटी का एक यही आधार था। उक्त गाय के दूध को बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मेरी गाय की खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि कई दिनों से बिजली के खंभे में लाइट आ रहा है। इसकी शिकायत नगर के लोगों ने कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सभासद दीपक सैनी और प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि अवधेश पाण्डेय बहुत ही गरीब हैं। उन्होंने अवधेश को आर्थिक मदद देने के साथ ही बिजली विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ये घटना जिस रोड पर हुई है ।यह रोड सलेमपुर के नामी गिरामी स्कूलों और एक बड़ी आबादी को जोड़ने का मुख्य मार्ग है इस मार्ग इस तरह की लापरवाही विधुत विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है । इस तरह की लापरवाही से यहां आने जाने वाले लोगो को भी नुकसान हो सकता था । इस रोड पर नगर पंचायत के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है जिसमे विधुत करेंट आने से गाय की मृत्यु हुई ।इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राम यादव से बात करने पर उन्होंने यह कहा की वहा नाली निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण विधुत कनेक्सन काट दिया गया था । इस घटना की जांच कराऊंगा जाचो उपरांत उचित करवाही की जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

20 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

20 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

20 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

20 hours ago