सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी, संत कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक पंजीयन की व्यवस्था एवं प्रतिवर्ष नवीनीकरण एवं कार्यस्थल का पंजीयन अनिवार्य है और उसके सापेक्ष व्यय का 01 प्रतिशत उपकर उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में जमा करना विधिक दायित्व है।

इसी प्रकार एजेण्डा बिन्दु के अनुसार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वर्तमान में संचालित योजनाओ का विवरण, असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु विस्तृत डाटाबेस सम्बन्धी विवरण, दुकानो/ व्यवसायिक/ संस्थाओं एवं कारखानो में श्रमिक एवं सेवायोजक के बीच औद्योगिक वातावरण पर परिचर्चा तथा अन्य बिन्दुओ पर चर्चा किया गया।
बैठक के द्वौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिको के हितार्थ चलाई जा रही योजानाओ क्रमशः मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह योजना संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पर विस्तृत चर्चा किया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद रामलौट राही, श्रमिक प्रतिनिधि सुभाष शुक्ला, अध्यक्ष चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज, एसोशियेशन श्रवण कुमार, अध्यक्ष व्यापार मण्डल खलीलाबाद अरविन्द पाठक अध्यक्ष उ०प्र० इण्डस्ट्रीज एशोसिएशन सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

3 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

4 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

4 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

4 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

4 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

7 hours ago