अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन तिथि 28 मई तक विस्तारित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अटल आवासीय विद्यालय ग्राम बसेवाराय तहसील हरैया जनपद बस्ती में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 6 में 80 सीटों (40 बालक व 40 बालिकाओं) पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से बस्ती मण्डल के आवर्त जनपदों यथा बस्ती, संत कबीर नगर तथा सिद्धार्थनगर हेतु आवेदन पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में दिनांक 23.05.2023 तक संबंधित जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, श्रम विभाग कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते थे अथवा संबंधित जनपद के एन0आई0सी0 की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड किये जा सकते है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनांक की 23.05.2023 की सायं 05:00 बजे तक संबंधित जनपदों के श्रम विभाग के कार्यालय में जमा किया जाना था, जिसे बढ़ाकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2023 की सायं 05:00 बजे तक कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कोविड के कारण अनाथ बच्चे संबंधित जिला प्रोवेशन कार्यालय में आवेदन जमा करेंगे।

आवेदन किये जाने हेतु पात्रता निम्नवत है-

1. श्रमिक के बच्चे के लिए- ऐसे अद्यतनीकृत रूप में विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक 01.04.2023 को कम से कम 03 वर्ष उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हो। ऐसे पंजीकृत श्रमिक के प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होगें। पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन बस्ती मण्डल के आवर्त जनपदों में होना चाहिए। 02. अनाथ बच्चे के लिए, कोविड के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे जिनकी आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य हो। 03. दोनों ही श्रेणी के अभ्यर्थियों का जन्म दिनांक 01.05. 2010 से पहले तथा 30.04.2013 (जिनमे उक्त तिथियां सम्मलित है) के बाद नही होना चाहिए।
उक्त परीक्षा की तिथि 11 जून, रविवार निर्धारित हैं तथा संशोधनोपरांत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2023 सायं 05:00 बजे तक है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

3 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

3 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

20 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

20 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

21 hours ago