राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत केडीसी में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे! जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, केडीसी के सचिव मेजर डॉ. एस.पी. सिंह व अन्य अतिथियों के साथ माँ सरस्वी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ब्लाक चित्तौरा के बालिकाओं द्वारा माँ सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में समस्त 14 ब्लाकों व नगर क्षेत्र के चुने हुए 07 विज्ञान मॉडलों के साथ-साथ कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों तथा प्रत्येक ब्लाक से 01-01 मॉडल तथा सर्वाेत्कृष्ट टीएलएम की प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में ब्लाक कैसरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेथौरा के शशांक शेखर सिंह तथा ब्लाक चित्तौरा के संविलियन विद्यालय मझउवा बुजुर्ग की सहायक अध्यापिका वर्षा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता टीएलएम प्रदर्शनी के लिए किया गया! उच्च प्राथमिक विद्यालय शरद पारा की छात्रा शिवानी पाल को मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड द्वारा उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए रू. 5100 की धनराशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट भेंट किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने ब्लाक कैसरगंज सहित सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का जज्बा पैदा होता है। डॉ दिनेश चन्द्र ने सभी बच्चों का आहवान किया कि आगामी वर्ष और तैयारी के साथ आयें और अपनी परिकल्पना की उड़ान का आकाश की अनन्त ऊंचाई तक ले जाएं।मुख्य अतिथि सांसद ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये मॉडलों को सराहते हुए बच्चों में जिज्ञासा आधारित सोच को विकसित करने के लिए अध्यापकों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों, अध्यापकों व छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी तथा प्रभारी डीआईओएस/प्राचार्य डायट उदयराज ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी व जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्रवण कुमार मिश्र द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि शिक्षक संतोष सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब, जनपद के विज्ञान व गणित के एआरपी व शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह के द्वारा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

8 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

20 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

20 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

20 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

20 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago