जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशानुरूप आमजनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के तीनों तहसीलों में संपन्न हुआ।
तहसील तुलसीपुर में जिलाधिकारी डाॅ0 महेन्द्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का निस्तारण स्वयं करें, इसकी निगरानी निरन्तर करते रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों का निस्तारण ससमय करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकमार्ग, सार्वजनिक रास्ता आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दंेे। इस दौरान फरियादियों द्वारा राशन न मिलने की शिकायत, शहरी आवास भुगतान की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल समस्याओं का निस्तारण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के डेस्क पर पूछताछ कर समाधान होते देखा गया।
संपूर्ण समाधान दिवस तुलसीपुर में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया, अन्य मामलों का स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण किया जायेगा।
इस दौरान एसपी राजेश कुमार सक्सेना, अपर उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश, सीओ कुॅवर प्रभात् सिंह, तहसीलदार प्रमेश कुमार, नायब तहसीलदार राजीव वर्मा, सीएमओ डा0 सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, पीडी, डीआईओएस गोविन्दराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, उप निदेशक कृषि डा0 प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आर0पी0 राना, डी0सी0 मनरेगा सुबेदार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, ईओ तुलसीपुर, पचपेड़वा व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
तहसील उतरौला में एसडीएम संतोष कुमार ओझा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिवस के भीतर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर सीओ उदयराज सिंह, तहसीलदार रामाश्रय, नायब तहसीलदार व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील बलरामपुर संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों द्वारा 35 प्रार्थना पत्र दिये गये, जिसमें से मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए तीन दिवस के भीतर करना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान एसडीएम राजेन्द्र बहादुर, तहसीलदार अरुण कुमार, बीडीओ सागर ंिसंह व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

9 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

9 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

9 hours ago