बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त चिकित्सालय में कार्यदाई संस्था यूपीआरएनएसएस द्वारा लागत रुपए 94.46 लाख से निर्माणाधीन 32 बेड के इमरजेंसी कोविड रिस्पांस वार्ड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री ईट, मोरंग आदि की गुणवत्ता देखी एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी लैब में कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्यदाई संस्था के जेई के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। कार्यदाई संस्था द्वारा जनवरी में कार्यपूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, सीएमएस संयुक्त चिकित्सालय डॉ प्रवीण कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…