जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवां तहसील सभागार में संपन्न

समाधान दिवस में कुल 140 मामले पेश, 23 मामले मौके पर ही निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस नौतनवा तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 मामले पेश आये, जिसमें 23 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय में वादों को निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार होना चाहिए।
तहसीलदार नौतनवां ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भूमि विवाद के 02 मामलों में राजस्व और पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण को निक्षेपित किया गया। शेष विभागों को भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने नौतनवा ब्लॉक के शिवपुरी ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के प्रकरण में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, कार्य को एक सप्ताह में शुरू करने और ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग की भी शिकायतों के संदर्भ में सभी प्रकरणों को एक माह के भीतर निक्षेपित करने हेतु कड़ा निर्देश दिया
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, तहसीलदार नौतनवा अमित सिंह व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

2 minutes ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

40 minutes ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

3 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

5 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

6 hours ago