बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद बलिया में स्थित नहरों में कराये जाने वाले सिल्ट सफाई/स्कैपिंग के कार्य की कार्ययोजना के अनुमोदन, जिसमें कुल 79 कार्यों का कुल किमी0 407.325 के सापेक्ष रू0 173.54 लाख की कार्य योजना के संबंध में जिलास्तरीय समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहायक अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के नहरों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार नहरों की सफाई के कार्य कराए जाय। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े,इस पर विशेष ध्यान दिया जाय।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड प्रथम राकेश कुमार, सहायक अभियन्ता राम मिलन गोंड,अमित कुमार,अशिंका कुमारी तथा रमेश चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…