जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं, इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा

संबंधित अधिकारियों को योजना/इंडिकेटर में शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुए “ए प्लस” ग्रेड प्राप्त करने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की समीक्षा के दौरान फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आगामी बैठक तक अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति लाना सुनिश्चित करें, जिससे सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार आ सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय बजट का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने उप कृषि निदेशक से कहा कि कार्ययोजना बनाकर बीज का वितरण कराया जाय,कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत न आने पाए तथा खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन परियोजनाओं को हैंडओवर करने की कार्यवाही की जाय। परियोजना के निर्माण कार्य में समस्या आ रही है तो संबंधित अधिकारी से समन्वय कर समस्या का निराकरण कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। उन्होंने सेतु के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज की प्रकट करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

5 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

8 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

8 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago