मऊ(राष्ट्र की परम्परा) एक तरफ केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए हर एक जतन कर रही है वहीं गांव को विकास से जोड़ने की बजाय ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी विकास कार्यों में पलीता लगा रहे हैं । ताजा मामला परदाहां ब्लॉक के सरवां ग्राम का है यहां पर मीडिया की टीम गांव में पहुंची तो गांव में बने लाखों रुपए के शौचालय पर ताला जड़ा मिला ।
वही संबंध में जब गांव वालों से जानकारी ली गई लोगों का कहना था कि यहां शौचालय में हमेशा ताला ही बंद रहता है । गांव वालों को खुले में शौच करने के लिए खेत खलिहान में जाना पड़ता है । गांव के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी ऐसी के जिले के आला अधिकारियों के नाक के नीचे ही गांव में विकास के लिए आने वाले धन का फर्जी भुगतान करा कर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं ।ऐसे में सरवां गांव के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करना अति आवश्यक है नहीं तो यह गांव के करोड़ों रुपए गबन अपना विकास करते रहेंगे ।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि सरवां गांव की शिकायत मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई है उक्त संबंध में जांच करा कर दोषी प्रधान और सेक्रेटरी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी ।
प
जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…
जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…
पति की मौत के बाद भी बैंक खाते से नहीं मिल रहे पैसे! हाई कोर्ट…
खाटू श्याम के दर्शन की आस में निकले 6 दोस्त, जयपुर हाईवे पर मौत ने…
आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…
✍️ बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विधान परिषद (MLC) चुनाव से…