जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

देवरिया, राष्ट्र की परम्परा
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगा। नवंबर माह का वेतन बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही आहरित होगा। यदि किसी सीएचसी या पीएचसी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन खराब मिली तो केंद्र प्रभारी का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने डेंगू एवं मच्छर जनित अन्य बीमारियों के दृष्टिगत संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरे नवंबर माह चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े समस्त विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रोप्लान बनाये।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को अपने-अपने क्षेत्रों के संदिग्ध झोलाछाप डॉक्टरों की सूची 15 नवंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया। जनपद में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 32.8 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सूचीबद्ध रोग होने की दशा में 5 लाख रुपये तक का ईलाज मुफ्त मिलेगा। जिलाधिकारी ने जनपद में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एएन वर्मा, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ बीपी सिंह, डॉ संजय चंद, डॉ राजेश, डीपीओ कृष्णकांत राय, सीवीओ डॉ पीएन सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉ गुलजार त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

36 minutes ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

42 minutes ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

46 minutes ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

53 minutes ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

8 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

9 hours ago