बलिया / ( राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को जनपदीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। जनपदीय कार्यसमिति में 21 पदाधिकारी बनाये गये है। शिक्षक भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगने के बाद कार्यसमिति घोषित की गई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि अजय मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुनील कुमार सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राय, उदय नारायण राम व शारदा यादव (महिला) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजेश पाण्डेय को जिलामंत्री, वीरेन्द्र प्रताप यादव को संयुक्त मंत्री, कृष्ण कुमार सिंह, जुबेर अहमद, अम्बरीष कुमार पाण्डेय, सुरेश आजाद व चन्द्रावती तिवारी (महिला) को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। सुशील जी चौबे, नीरज कुमार सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, अनुज कुमार, संगीता वर्मा (महिला) को प्रचार मंत्री, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार पाण्डेय को एकाउंटेंट और प्रवीण कुमार सिंह को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया है। इसके साथ ही कई शिक्षकों को कार्यसमिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। उल्लेखनीय हैं कि 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का चुनाव प्रान्तीय पदाधिकारियों की देख-रेख में श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के मनोरंजन हाल में हुआ था, जिसमें सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं मंत्री के साथ डेलीगेट्स ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया था

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.