पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी कर दी जाए फांसी

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर स्थित तहसील महोली के दैनिक जागरण संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या का किया विरोध । जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संदर्भित ज्ञापन जिलाधिकारी मोनिका रानी को सौंपा गया। ततपश्चात शाम को शहर के घंटाघर चौराहा से शहीद उद्यान पार्क तक पदयात्रा निकाली गई और अंत में मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगठन के मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन ने कहा कि अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी ना होना सबसे बड़ा प्रश्न है और इससे प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है‌।मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज का प्रहरी कहा जाने वाला पत्रकार जब असुरक्षित रहेगा तो फिर आम नागरिक अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की राज्य सरकार से मांग की है। इस पदयात्रा में सैयद अकरम सईद मंडल उपाध्यक्ष,महेंद्र कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष,के0के0 सक्सेना,रोहित कुमार श्रीवास्तव,जगत मलिक,सचिन श्रीवास्तव,अजमल शाह,दिनेश शर्मा,खालिद खान,रितेश मलिक,अब्दुल कादिर, सीताराम गुप्ता,मनशाद अहमद, अरविंद शुक्ला,सौरभ श्रीवास्तव, अब्दुल मजीद,बिन्नू बाबा,संजीव श्रीवास्तव,रियाज अहमद,इरशाद अली,संजय अग्रवाल,शफी अहमद खान,प्रदीप सिंह,अब्दुल शाहिद आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

7 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

7 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

10 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago