चेंबूर में वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड का वितरण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना के तहत चेंबूर सिंधी सोसायटी स्थित एक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया था । इस शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाले 150 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए ।भाजपा वार्ड 152 की पूर्व नगरसेविका आशाताई सुभाष मराठे (जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा – दक्षिण मध्य मुंबई) के हाथों किया गया। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार मिल सकेगा. इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई ।इस पहल से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक सरकार की विविध योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे।इस मौके पर भाजपा नेता कन्हैया सोलंकी, कम्मू वाधवानी, हर्षा जाधवानी सहित आदि नागरिक गण मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago