देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन

राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका प्रमुख- सुरजीत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज के प्रचार विभाग द्वारा देवर्षि नारद जयंती सदर ब्लॉक सभागार में मनाई गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक सुरजीत उपस्थित रहे, जिन्होने देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है, और समाज को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समाज की संकल्पना को आम जनता तक पहुंचाने में भी मीडिया माडल के रूप में सामने आ रही है।उन्होंने महर्षि नारद की चर्चा करते हुए उनके जीवन काल में उनके द्वारा प्रचार के कार्य के किए जाने की चर्चा भी की।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2025 का यह दिन नारद मुनि की स्मृति में भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार के संकल्प के साथ मनाया जाता है। नारद मुनि को संवाद, संचार और लोक कल्याणकारी भक्ति का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला संघ चालक भागवत ने किया। सह जिला प्रचारक सूर्य प्रभात ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को देवर्षि नारद जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया और अपने उद्बोधन में कहा की पत्रकार की लेखनी समाज की दिशा तय करती है‌। समाज निर्माण में लेखनी की अहम भूमिका है।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरजीत ने विश्व दीपक त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, मनोज त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, यादवेंद्र चतुर्वेदी, अमित जायसवाल, अमितेश त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, अनुज शुक्ला, सुनील पाठक, जाकिर हुसैन, सुरेंद्र प्रजापति, राकेश कुमार, शिव दयाल गिरी, अरुण कुमार, आशीष सोनी, विवेक जायसवाल, विजय शर्मा, विजय शर्मा सहित 42 पत्रकारों को अंगवस्त्र व श्री रामलला का चित्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ शान्ति शरण मिश्र,सह नगर कार्यवाहक दुर्गेश सिंह,खण्ड कार्यवाहक सुनील मिश्र,विद्यार्थी कार्य प्रमुख आर्यन शाही ,खण्ड प्रचारक आलोक,महाविद्यालयीकार्य प्रमुख विशाल, नगर प्रचार प्रमुख धनंजय आदि का योगदान सराहनीय रहा।
इस दौरान कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाहक अनिल,नगर संघचालक आलोक रंजन,जिला संपर्क प्रमुख विमल,जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेष मणि ,सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रंजीत ,जिला संघटन मंत्री अभिषेक,जिला सदभाव प्रमुख श्यामसुंदर,कार्यालय प्रमुख अविनाश,खण्ड कार्यवाहक दीपक, विद्या,अशोक,रामाशीष,जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका महराजगंज कृष्ण गोपाल जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, संजीव शुक्ला, विद्यार्थी परिषद से मयंक मणि, शिवम,अभिषेक,डॉ आशीष कुमार मिश्र, आशुतोष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

5 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

8 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

8 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

8 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

12 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

14 hours ago