11वें विश्व योग दिवस समारोह का शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में ग्यारहवें विश्व योग दिवस समारोह का शुभारम्भ विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने 50 शैय्या एकीकृत चिकित्सालय, गंगा मंझरिया में किया। उपस्थित जनों को संबोधित विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने योग को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्यमंत्री के निर्देशन की प्रशंसा किया। विधायक श्री त्रिपाठी ने जनमानस को योग के प्रति जागरूक करते हुए इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 21 जून 2025 को विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए जी-जान से लगने और पूर्ण सहयोग देने का संकल्प उपस्थित ने लिया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, आयुर्वेद नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

16 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

16 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

16 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago