सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात्रि दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसने गांव के लोगों को हिला कर रख दिया। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बेल्थरारोड निवासी 35 वर्षीय फरहान जो इन दिनों अपनी ससुराल – बस्ती बुजुर्ग गांव में स्थित अलाउद्दीन के घर आया हुआ था, का पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली दिखने वाला विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि गुस्से से बेकाबू फरहान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जैसे ही उसके शरीर से आग की लपटें उठीं, युवक की चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। आसपास के लोग और परिजन दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फरहान बुरी तरह झुलस चुका था घटना की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गांव में इस घटना को लेकर दहशत और अफ़सोस का माहौल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरहान की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…