बाछापार गांव में समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया जन चौपाल, PDA समाज के हक की उठी बुलंद आवाज

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे “पीडीए जागाओ-जन चौपाल” अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बाछापार गांव स्थित चौहानपुरा टोले में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, “डबल इंजन की सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। PDA समाज के हक को लगातार छीना जा रहा है, और उनके साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा है। थानों में इनकी FIR तक नहीं लिखी जा रही है।”उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक जाति जनगणना नहीं होगी, तब तक PDA समाज को न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। जन चौपाल को रामजी यादव, अनंत मिश्रा, गुरु जलाल राजभर, मीरा देवी, राधेश्याम, वीर बहादुर वर्मा, वीरू राय, संजय यादव, प्रधान विनोद राम, शिवाजी राय, देवनारायण यादव, मुन्नू पांडे, बृजेश यादव, हरेकृष्ण पासवान, शेखर चौहान, बड़े लाल चौहान सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश चौहान ने की जबकि संचालन संजय यादव ने किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी स्थानीय समस्याओं को बेबाकी से उठाया और सामाजिक न्याय की दिशा में संघर्ष को तेज करने की प्रतिबद्धता दिखाई।

Karan Pandey

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

20 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

24 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

24 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

1 day ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

1 day ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

1 day ago