आईजीआरएस संदर्भो का करें गुणवत्तापरक निस्तारण: जिलाधिकारी

रैंकिंग संतोषजनक न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाही : जिलाधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर वैकल्पिक ऊर्जा, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, खादी ग्रामोद्योग, दुग्ध विकास, कृषि, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण, जल निगम, पंचायती राज, लोक निर्माण, श्रम, उद्योग, समाज कल्याण इत्यादि विभागों के प्रगति की समीक्षा हेतु ,कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजी आर एस के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों का नियमित रूप से अवलोकन कर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करायें कोई भी सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पाये।सन्दर्भों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय, सन्दर्भों का निस्तारण इस प्रकार किया जाय जिससे फरियादी पूरी तरह से संतुष्ट हो सके।डीएम ने कहा कि सन्दर्भो के असन्तओष निस्तारण से जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है इसलिए गुणवत्तापरक निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाय सम्बन्धित अधिकारी फरियादी से स्वयं बात कर निस्तारण की कार्रवाई से अवगत कराते हुए फरियादी को सन्तुष्ट करें, जिससे आईजी आर एस सन्दर्भों के निस्तारण में जनपद को अच्छी रैंक प्राप्त हो सके, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से प्राप्त सन्दर्भों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय इससे अच्छी रैंकिंग प्राप्त होगी।
डीएम ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जिस विभाग की रैंकिंग संतोषजनक नहीं पायी जायेगी सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जायेगा, सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बात के लिए ताकीद करें कि आईजी आर एस के सन्दर्भों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ पूजा यादव, नानपारा अजित परेस, पयागपुर दिनेश कुमार, कैसरगंज पंकज दीक्षित, पीडी डीआरडीए राज कुमार, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीएसटीओ अर्चना सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

34 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

47 minutes ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

54 minutes ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

1 hour ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

1 hour ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

1 hour ago