देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में 09.03.2024 शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह,प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पटेल, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव अशोक कुमार दूबें, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदांशु कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगन्नाथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।
उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा कुल 06वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-2,000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 10 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विकास कुमार द्वारा 35 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार द्वारा कुल 105 मामलो का निस्तारण किया गया तथा मु0- 7,36,15000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 1,39,861-00 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-83,96,60,865-00 /-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ, तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…