केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया, नहर किनारे झाड़ियों, जल-जमाव, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बिजली बिल, ट्रांसफार्मर व स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दे उठाए।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जर्जर सड़कों और पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए, हर तहसील में फसल बीमा योजना का कार्यालय स्थापित किया जाए, स्वास्थ्य व शिक्षा विभागों में लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो तथा कौशल विकास योजनाओं से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने कहा कि समिति के निर्देशों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago