संकुल शिक्षक बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन पर हुई चर्चा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में कंपोजिट विद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित संकुल के शिक्षकों की मासिक बैठक में, शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन पर चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
नोडल शिक्षक बालकृष्ण की अध्यक्षता में बैठक में निपुण लक्ष्य के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
शिक्षकों के बीच पिछली बैठक के प्रमुख बिंदुओं व उनकी प्रगति पर चर्चा से हुई। नई कार्ययोजना के क्रम में शिक्षकों के बीच कक्षा आवंटन व कार्य विभाजन, निपुण लक्ष्य एप पुन: इंस्टाल कर उससे स्पॉट एसेसमेंट करने, निपुण तालिका को अपडेट करने, सभी शिक्षक संकुल द्वारा डीसीएफ भरने तथा संकुल शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय को आगामी जुलाई तक निपुण बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। शिक्षक प्रशिक्षण माड्यूल में शिक्षकों की प्रगति, टीएलएम, बच्चों द्वारा किए गए कार्यों, निर्धारित मासिक प्राथमिकताओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए
शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय या कक्षा के स्तर की चुनौतियों को साझा किया गया। इस दौरान धनन्जय मिश्र, रजनीश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा, महेंद्र प्रसाद, आरती गुप्ता, पुनीत पाण्डेय, शोभा राय, अनुपमा राय, बसन्त शर्मा, मो. अय्यूब खान, अबरार अहमद , दीपक कुमार गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह, सतीश कुमार,  हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

31 minutes ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

42 minutes ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

51 minutes ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

2 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago