पुरानी पेंशन बहाली पर केंद्र सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु किया प्रदर्शन

गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर सिंचाई विभाग नलकूप प्रांगण में मीटिंग
व प्रदर्शन कर सरकार को ध्यानाकर्षण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी सघ के महामंत्री विनोद राय एवं संचालन रूपेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की पुरानी पेंशन अगर सरकार 10 अगस्त तक बहाल नहीं करती है, तो लाखों लाख कर्मचारी शिक्षक दिल्ली पहुंचकर विशाल प्रदर्शन करते हुए सांसद भवन का घेराव करेंगे तथा इसके बाद इससे भी व्यापक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह कनिष्ठ गुप्ता ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर, अपने अस्तित्व के लिए जी जान लगाकर करो या मरो की तर्ज पर लड़ने की आवश्यकता है।एन जी सी ए के संयोजक विनोद राय द्वारा कहा गया कि रेलवे कर्मचारियों को लेकर सरकार को पुरानी पेंशन देने के लिए मजबूर कर देंगे और अगर सरकार नहीं मानी तो आवश्यकता पड़ने पर लोकसभा घेराव के बाद सांसद एवं विधायकों के घर पर भी धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित दीपक चौधरी, अशोक पाण्डेय, शंभू नाथ, दिलीप मिश्रा, संतोष गुप्ता, लव कुश, चंद्र शेखर आर्या, धर्मेंद्र, विश्वजीत, अभिनव, राजा, जनक नंदिनी, पल्लवी, दीपक चौधरी, देवेश सिंह, संदीप सिंहआदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने पर डीएम का जोर, राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर…

1 hour ago

सिकंदरपुर नगर पंचायत में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से जूझ रहे वार्डवासी

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के…

1 hour ago

शाहजहांपुर: तेज आंधी से पांच बिजली के खंभे गिरे, गांव में छाया अंधेरा; लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड जैतीपुर के भिटारा गांव में आधी रात आई तेज आंधी…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में जंगल भूमि सौंपने के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया समर्थन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र…

1 hour ago

योग से स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प, डीडीयू विश्वविद्यालय में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस),…

1 hour ago

बूधा-सरैया मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा, गिट्टी बिछाने के बाद एक माह से रुका काम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड सेमरियावा क्षेत्र के बूधा कला गांव से…

1 hour ago