दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में “व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)” कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को नाथनगर एवं हैसर बाज़ार ब्लॉक में दिव्यांग टोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु डिस्ट्रिक्ट आइकॉन प्रमोद दुबे के नेतृत्व में नाथनगर के सुकरौली ग्राम पंचायत से दिव्यांग जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई एवं हैसर बाज़ार के फुलाई ग्राम पंचायत के डडवा ग्राम एवं डीडवा चौराहे पर दिव्यांगों द्वारा मतदान दिवस दिनांक 25 मई 2024 को अपने मत का प्रयोग करने हेतु मतदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगों को जो भी सुविधाएँ मतदान के दिवस में उपलब्ध करवायी जायेंगी इसकी जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। फॉर्म 12-डी के बारे में भी जानकारी साझा की गई, साथ ही सक्षम एप्लीकेशन डाउनलोड करने हेतु सभी दिव्यांग मतदाताओं से अपील भी की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

31 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

32 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

36 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

1 hour ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago