दिव्यांग बुजुर्ग को मिला नया जीवन: सफल स्पाइन सर्जरी से फिर चलने-फिरने लगे रामचंद्र मांझी

पटना, (राष्ट्र की परम्परा) नालंदा जिले के गुंजरचक गांव निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र मांझी के जीवन में फिर से आशा की किरण लौटी है। वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ रहे मांझी को अब सफल स्पाइन सर्जरी के बाद हाथ-पैरों की ताकत वापस मिल गई है और वह फिर से सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

रामचंद्र मांझी सर्वाइकल माइलोपैथी नामक गंभीर रोग से पीड़ित थे। मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें ओपीएलएल (ऑसीफिकेशन ऑफ द पोस्टिरियर लॉंगीट्यूडनल लिगामेंट) नाम की स्थिति है, जिससे उनकी गर्दन की सी3 से सी6 (C3–C6) वर्टिब्रल हड्डियों में नस दब गई थी। इसका असर उनके पूरे शरीर पर पड़ा और वह धीरे-धीरे चलने, बैठने और हाथों का उपयोग करने में असमर्थ हो गए।

समस्या के निदान के बाद पटना के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मणि आनंद और उनकी कुशल टीम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के सहयोग से रामचंद्र मांझी की स्पाइन सर्जरी की। यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मांझी की स्थिति में तेजी से सुधार होने लगा।

डॉ. मणि आनंद ने बताया, “ओपीएलएल एक गंभीर अवस्था होती है जिसमें रीढ़ की हड्डी के पीछे की लिगामेंट्स हड्डी में बदल जाती हैं और नसों को दबाने लगती हैं। समय पर सर्जरी जरूरी होती है, वरना मरीज पूर्णतः अपंग हो सकता है। हम खुश हैं कि रामचंद्र जी की सर्जरी सफल रही और अब वह रिकवरी की ओर हैं।”

रामचंद्र मांझी और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “हमें उम्मीद नहीं थी कि दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे, लेकिन अब नया जीवन मिल गया है।”

यह कहानी न सिर्फ चिकित्सा विज्ञान की सफलता है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी सहयोग और सही समय पर इलाज से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

11 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

11 hours ago