दिव्यंगता अभिशाप नहीं- वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के पयागपुर के प्राथमिक विद्यालय बरगदही में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों हेतु टीएलएम किट वितरण कार्यक्रम किया गया l किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी पयागपुर वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी व विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रवक्ता खजुरी इंटर कॉलेज अभिमन्यु त्रिपाठी तथा एआरपी राजेश कुमार मिश्रा रहे । मुख्य अतिथियों के द्वारा माँ शारदे को पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर दिव्यांग किट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने उपस्थित अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, हम सभी को सहयोग करके दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडना चाहिए।वहीं विशिष्ठ अतिथि अभिमन्यु त्रिपाठी ने कहा कि स्पेशल एजुकेटर दिव्यांग बच्चों के सहायक हैं।सभी को विशिष्ठ आवश्यकता वाले बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराना चाहिए l एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों हेतु समेकित शिक्षा, विद्यालय नामांकन, ठहराव व शैक्षिक सम्प्राप्ति पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला l स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार पटेल व आरती सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को अब कहीं कोई समस्या नहीं होगी।जिसके अंतर्गत विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा गुंजा को गृह आधारित शैक्षिक टीएलएम तथा दृष्टि बाधित छात्र अनमोल को ब्रेल लिपि किट समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका एकता सिंह ने किया।दिव्यांग किट वितरण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य , रसोईयां व अभिभावक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago