दिव्यांगता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित

दिव्यांगजन प्रमाण -पत्र जारी हेतु सप्ताह में दो दिन कैम्प लगाने का निर्देश — डीएम

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने यूडीआईडी, दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, कॉक्लियर इम्प्लांट योजना सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में अप्रैल 2023 को 15153 दिव्यांग एवं 01 कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थी थे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अद्यतन 467 नवीन पेंशन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसी प्रकार शासन के निर्देशानुसार कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण योजना हेतु पूर्णतः ऑनलाइन आवेदन कराये जा रहें और अबतक 150 आवेदन पोर्टल पर किये जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने यूडीआईडी की समीक्षा के दौरान 3970 आवेदनों के लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ को निर्देशित किया कि दिव्यांग प्रमाण -पत्र जारी करने हेतु जिला अस्पताल में उपयुक्त स्थल का चयन करते हुए सप्ताह में दो बार सोमवार और बृहस्पतिवार को कैम्प आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थल चयन के दौरान दिव्यांग अनुकूल शौचालय और पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही आरबीएस के टीम को 05 वर्ष तक के मूक-बधिर बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि ऐसे बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट लगवाया जा सके। उन्होंने डीपीआरओ को भी सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों को दिव्यांग अनुकूल बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बीएसए को समर्थ पोर्टल पर दिव्यांग छात्रों के शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने यूडीआईडी बनवाने का निर्देश दिया।
बैठक के अंत मे समिति द्वारा 03 दिसंबर को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी में राम आशीष राम और दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में त्रिभुवन प्रसाद के नाम पर सहमति व्यक्त की गयी।बैठक में डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीआईओएस अमरनाथ राय, डीपीआरओ यावर अब्बास, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago