व्यावसायिक आरएमसी रेडिमिक्स सिमेंट प्लांट का गंदा पानी मोटर पंप से छोडा जा रहा है गटर मे

जिससे सुंदरबाग स्थित मुख्य मार्ग में होती है जलजमाव की समस्या- संजय तिवारी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला पश्चिम फिनिक्स माल सुंदरबाग स्थित हर स्थानिक रहिवासीयो का सपना है कि उसका सुंदरबाग सुंदर हो प्रदूषण स्वास्थ्य और जल जमाव जैसी समस्याओं से मुक्त हो। लेकिन प्रभाग -164 के स्थानिक वार्डों में रहने वाले लोगों का सपना अब तक सपना ही बना हुआ है। कमानी सुंदरबाग मुख्य रोड मे दो रेडिमिक्स सिमेंट प्लांट से सुंदरबाग के मुख्य सड़क मार्ग पर हलकी बारिश होते ही जल जमाव की स्थिति सुंदरबाग की तस्वीर को बयां करती हैं। बरसात के दिनों में यह स्थिति और बदतर हो जाती है जिससे स्थानिक नागरिको जैसे बुढे महिलाए व स्कूली बच्चो को गंदे पानी मे से आना जाना पड़ता है। जब सुंदरबाग रोड पर हल्की बारिश में हीं घंटों जल जमाव की स्थिति रोड पर बनी रहती है। जिसका मुख्य कारण है यह दोनो आरएमसी सिमेंट प्लांट है क्योकी सिमेंट का गंदा पानी मोटर पम्प द्वारा गटर मे छोडा जा रहा है यही गटर जाम होकर इसका गंदा पानी रोड पर बहता है।

इस विकट समस्या से छुटकारा पाने के लिए और अवैध रूप से संचालित हो रहे सिमेंट प्लांट को बंद करने के उद्देश्य से स्थानिक समाजसेवक संजय दिनानाथ तिवारी ने महाराष्ट्र प्रदूषण बोर्ड व मानवाधिकार आयोग को लिखित व एल विभाग मनपा सहआयुक्त व उपायुक्त को आंदोलन द्वारा भी अवगत कराया है लेकिन महानगरपालिका ने 26 जूलाई वाले गलती से अब तक सीख नहीं ली है।
सुंदरबाग में प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य संबंधित बीमारी व जल जमाव का मुख्य कारण है यह दोनो अवैध रेडिमिक्स सिमेंट प्लांट है ऐसा बताया है और हलकी बरसात जिसका गंदा पानी खुलेआम गटर मे छोड़ा जा रहा है जिससे जलजमाव की स्थिती को नकारा नही जा सकता है।
प्रतिबंध के बावजूद कुर्ला में अब तक धड़ल्ले से चल रहा है अवैध सिमेंट प्लांट पर एल विभाग मनपा प्रशासन व महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इसकी रोकथाम के लिए अब तक कोई समाधान कारक कारवाई होते दिखी नही है जिससे स्थानिको के मन मे आक्रोश व्याप्त है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

2 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

2 hours ago

औरैया में गौवंशों की देखभाल पर उठे सवाल, ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने की तैयारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में औरैया गौशाला निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी…

2 hours ago

दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0: मऊ में रोजगार मेले से 21 को मिला सहारा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के…

2 hours ago

जिला स्वास्थ्य समिति बैठक देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को…

2 hours ago

आरबीआई वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत केवाईसी जागरूकता अभियान तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार को बढ़ावा देने के…

3 hours ago