मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l
केंद्र तथा राज्य सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत अभियान चला रही है वहीं मनपा ( एम) पूर्व के अंतर्गत आने वाले गोवंडी के प्रकाश थोरात मार्ग पर स्थित बुद्धनगर गायकवाड नगर नाला कचरे से भरा पड़ा है। जिसके कारण इलाके में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उसके बाद भी संबंधित मनपा अधिकारी नाले की सफ़ाई को लेकर गंभीर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार बुद्धनगर गायकवाड नगर नाला मनपा ( एम) पूर्व का बड़ा नाला हैं। लेकिन बरसात के पहले से ही इस नाले की साफ सफाई न किए जाने से संपूर्ण नाला कचरे से भरा पड़ा है। इस कारण गंदगी के साथ साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ चुका है। बढ़ते हुए मच्छरों के कारण गायकवाड नगर और आस पास की झोपड़पट्टियों में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैलने की आशंका स्थानीय नागरिकों द्वारा जताई गई है। मुंबई कांग्रेस रोजगार के महासचिव डॉ. सत्तार खान ने बताया कि दस दिन पहले ही मनपा एम ( पूर्व) विभाग और पूर्वी उपनगर के बड़े नालों की साफ सफाई करने वाली सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों का ध्यान इस बारे में अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक नाले की सफ़ाई का कार्य न हो सका है। डॉ. सत्तार खान के अनुसार नाले में कचरे के ढेर के कारण यहां के कुछ घरों में सांप और गोंजर भी प्रवेश कर रहे हैं। जिससे निवासियों में भय का आलम व्याप्त है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…