
22 को होगा सम्मान
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित “दीक्षोत्सव” कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘तरंग’ की ओर से हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो दिनों तक चली इन प्रतियोगिताओं में कुल 247 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में महिमा गोस्वामी प्रथम और कुलदीप तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में दीपक कुमार को प्रथम तथा शशिकांत तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। काव्य लेखन में मनीषा निषाद प्रथम और जय सिंह द्वितीय रहे।
नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान चौहान ने प्रथम तथा खुशबू भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में उत्कर्ष पाण्डेय प्रथम और शाश्वत मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका निषाद प्रथम तथा मोनिका पाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. ऊषा सिंह ने बताया कि सभी विजेताओं को 22 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे नाथ पंथ शोधपीठ में सम्मानित किया जाएगा।
