गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स का संपूर्ण नवीनीकरण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इस परियोजना की लागत लगभग ₹953.46 लाख रुपये अनुमानित की गई है।
इसके तहत ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शैक्षणिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक आदर्श मंच तैयार करना है।
नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत दीक्षा भवन ऑडिटोरियम में नवीनतम ऑडियो-विजुअल उपकरणों को लगाए जाने की योजना है, जो विशेष आयोजनों में उत्कृष्ट दृश्य और श्रवण अनुभव प्रदान करेंगे।
दीक्षा भवन ऑडिटोरियम के विभिन्न हिस्सों का पुनरुद्धार किया जाएगा। जिसमें आधुनिक सीटिंग चेयर्स, सुसज्जित मंच इंटीरियर, आकर्षक फ्रंट एलिवेशन डिजाइन, गैलरी और शौचालयों का नवीनीकरण प्रमुख हैं। इसके साथ ही ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में दो प्रवेश की व्यवस्था होगी। अति महत्वपूर्ण अतिथियों के लिए अलग प्रवेश की व्यवस्था होगी तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य अतिथियों के लिए दूसरे प्रवेश का प्रावधान भी है।
इसके अतिरिक्त, ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में एक समर्पित थिएटर रूम भी बनाया जाएगा, जो सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रस्तुतियों के लिए उपयुक्त होगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…