वर्दी की गरिमा और जनता का सम्मान ही पुलिस की पहचान-एसपी

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना पुवायाँ में गुरुवार को प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के साथ आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ की मौजूदगी में आयोजित बैठक में एसपी ने नए जवानों को वर्दी की गरिमा बनाए रखते हुए जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की नसीहत दी। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में समयबद्धता, जिम्मेदारी और अनुशासन का सबसे अधिक महत्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि थाने या मौके पर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का व्यवहार ही विभाग की छवि तय करता है। गोष्ठी में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और रात्रि गश्त के दौरान सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और विभागीय गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने नए आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बदलते दौर में आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली के अनुरूप खुद को तैयार करना जरूरी है। गोष्ठी में थाना पुवायाँ के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

1 hour ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

1 hour ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

1 hour ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

2 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

2 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

2 hours ago