Categories: कोलकाता

पश्चिम बंगाल में सनसनी: शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

कोलकाता/पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार देर रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और राजनीतिक माहौल गरमा गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ इलाके में हुई, जब चंद्रनाथ रथ अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां उनके सीने में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चंद्रनाथ रथ पिछले करीब पांच वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और भाजपा के चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। राजनीतिक हलकों में इस हत्या को गंभीरता से देखा जा रहा है और मामले की जांच राजनीतिक एंगल से भी की जा रही है।

इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। कुछ नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई है।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए कई पहलुओं पर जांच जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

57 seconds ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

13 minutes ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

21 minutes ago

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

4 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

4 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

4 hours ago