त्योहारों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर डीआईजी एस. चनप्पा की उच्चस्तरीय बैठक, दिए कड़े निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर रविवार को पुलिस लाइन स्थित ह्वाइट हाउस सभागार में डीआईजी रेंज गोरखपुर डॉ. एस. चनप्पा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी साउथ जितेंद्र कुमार, एसपी अपराध सुधीर जयसवाल और एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – सड़क पर तबाही: सुपौल जा रही लग्जरी बस ने ली दो की जान, क्षत-विक्षत शव देख रो पड़े परिजन

डीआईजी चनप्पा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, तथा सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त और पेट्रोलिंग करें। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एसएसपी राज करन नैय्यर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीसीटीएनएस पोर्टल पर सभी सूचनाएं समय से अपडेट की जाएं, जिससे डेटा सत्यापन और विश्लेषण में पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़ें – तीन किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोने के जेवर ले उड़े चोर, परिजनों में दहशत

बैठक के अंत में डीआईजी चनप्पा ने कहा कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की कुंजी हैं। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

1 hour ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

9 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

9 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago