धर्मेंद्र फोफ़ानी को मुंबई में मिला स्टार जीव सारथी कानून रत्न सम्मान

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
डिसा के वरिष्ठ धाराशास्त्री धर्मेंद्र फोफ़ानी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे हाउस में राम नवमी के दिन ‘अवतरण श्रीराम का’ आयोजन के दौरान हीरा बाज़ार के “मैन ऑफ़ द मिलेनियम” भरत शाह, अग्रणी बिल्डर भरत कोठारी, कार्यक्रम के आयोजक हार्दिक हुंडिया के हाथो से “स्टार जीव सारथी कानून रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
आयोजक हार्दिक हुंडिया ने बताया कि धर्मेंद्र फ़ोफ़ानी ने गुजरात में कानूनी लड़ाई लड़कर आठ रजिस्टर्ड कत्लखानों के अलावा अन्य सभी कत्लखानों को बंद करने का आदेश न्यायालय से लेकर आये और लगभग चार हजार क़त्लखाने और मांस की दुकानो को सील कर दिया गया। किसी से भी एक रूपया लिये बिना ख़ुद के पैसों से ये सब क़ानूनी लड़ाई लड़ने वाले जीवदया प्रेमी धर्मेंद्र फोफ़ानी को सम्मानित करने का अनमोल अवसर मिला ये मेरे लिये अनमोल अवसर रहा।
एडवोकेट धर्मेंद्र फोफ़ानी ने बताया कि गुजरात के बाद पूरे भारत में अवैध कसाईघर बंद करवाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी, जिससे करोड़ों बेजुबान निर्दोष जीवों के साथ हिंसा बंद होगी और साथ ही में पर्यावरण का भी नुकसान बंद होगा। वैध कसाईघरों में भी बहुत सारे कानून को भंग करके निर्दोष बेजुबान जीव की हत्या की जाती है उनको भी बंद करवाने के लिए पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।
गुजरात मे हाईकोर्ट के ऑर्डर के बावजूद जो भी प्रशासनिक अधिकारी अवैध कत्लखाने बंद करवाने के लिए गंभीर नहीं है उन प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी बहुत जल्द कानूनी एक्शन लिए जाएंगे।
स्टार रिपोर्ट द्वारा आयोजित ‘अवतरण श्रीराम का’ कार्यक्रम में बुलियन किंग पृथ्वीराज कोठारी, हीरा के व्यापारी भरत शाह, महेंद्र गांधी, रोहित शाह , युवा उद्योगपती मौलिक शाह, नचीकेता ब्रह्मभट्ट, मनीष अजमेरा, पंकज हुंडिया, संजय शाह जैसे कई महानुभाव उपस्थित थे। राम नवमी के दिन आयोजित इस कायर्क्रम में सवा घंटे में भगवान राम का चित्र बनाने वाले चित्रकार मनोज दास का ये पेन्टींग 5 लाख 51 हज़ार अबोल जीवों के लिये खर्च करने वाले भरत कोठारी परिवार को गाजे, बाजे के साथ भेंट किया गया। इस आयोजन के दौरान पार्श्व गायक और म्यूज़िक डायरेक्टर रवि जैन ने अपने भक्ति गीतों से माहोल को राममय कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

5 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

5 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

17 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

5 hours ago