धर्मरावबाबा अत्राम बेस्ट पीपुल्स लीडर के न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धर्मरावबाबा अत्राम को बेस्ट पीपुल्स लीडर के न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्टेज पर अपने जीवन की संघर्षमय कहानी बताई कि महाराष्ट्र के नागपुर से आगे गढ़चिरौली में कैसे वह जनता के पसंदीदा नेता बने। कैसे वह नक्सलियों के द्वारा 17 दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए थे। धर्मरावबाबा अत्राम को एक नई जिंदगी मिली और साथ ही साथ वह यह अवार्ड हासिल करने के लिए 1400 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके आए। यह सम्मान पाकर वह बहुत ही खुश हैं। उन्होंने गढ़चिरौली में पांच हज़ार परिवारों को माइनिंग में काम दिया है और आगे भी वह अपने गांव के लोगों की भलाई, रोज़गार के लिए काम करते रहेंगे।बता दें कि महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस पर मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागार में 16वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया गया। वैदेही तामन द्वारा आयोजित इस समारोह में धर्मरावबाबा अत्राम सहित कई अचीवर्स को सम्मान से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि उस महान नेता की जीवनी पर एक फिल्म “धर्मरावबाबा अत्राम – दिलों का राजा” भी बनकर तैयार है, नक्सलियों के चंगुल में 17 दिन गुजारना उनके लिए कितना मुश्किल रहा होगा, इस पूरी यात्रा को इस फ़िल्म में दर्शाया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

2 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

3 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

3 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

3 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

3 hours ago