महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुम्भ के शुभ अवसर पर आज रोहिन नदी पर स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने रोहिन नदी स्थित चानकी घाट पर पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई, साथ ही गोदान पुण्य कर अपने को धन्य समझा।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सभा केवला पुर खुर्द के रोहिन नदी स्थित चानकी घाट पर मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के शुभ अवसर पर भोर में ही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई साथ ही श्रद्धालुओं ने गोदान कर अपनें श्रद्धा के अनुसार दान पुण्य कर अपने को धन्य समझा।श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था।जिसका लोगो ने भरपुर आनन्द उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौक थानाध्यक्ष द्वारा महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस कर्मी गस्त करते नजर आए। इस सम्बंध में एसओ चौक राम चरन सरोज ने बताया कि रोहिन नदी के चानकी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स लगा दी गयी है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
सड़क पर हूटर बजाया तो खैर नहीं! हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम;…
फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…
लेखक: अरुण कुमार मिश्रा फोटो AI मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और बंगाल की संस्कृति…
फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…
दैनिक राशिफल | सभी 12 राशियों का भविष्यफल आज का दिन कुछ राशियों के लिए…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…