दुर्घेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही लगी रही भक्तो की भीड़

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ।।देवरिया जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर मझौली राज स्थित दीर्घेश्वर नाथ मंदिर स्थित है। मान्यता है कि यह शिव मंदिर महाभारत कालीन है और यहां आज भी दर्शन पूजन के लिए अश्वत्थामा आते हैं। इस मंदिर में श्रद्धालु दूर दूर से आते है । मझौली राज परिवार ने कराया था जीर्णोद्धार दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहले मझौली राज का हिस्सा हुआ करता था। तब की महारानी श्याम सुंदरी कुंवरी ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। कालांतर में बांसुरी बाबा नगीना दास जी, टेंगरी दास जी, टांगुन दास जी और बंगाली बाबा ने समय समय पर मंदिर के विकास के लिए प्रयास किए। महाशिवरात्रि के पर्व पर दूर दूर से लोग इस मंदिर में दर्शन करने आते है ।सुबह से ही यहां भक्तो की भीड़ लगी रही । इस मंदिर पर आज जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा देवरिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान शिव का विधिवत पूजन व अभिषेक किया ।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

34 minutes ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

2 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

3 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

4 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

4 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

4 hours ago